पांच दिन में 17 इंच गिरा गंगा का जलस्तर, बढ़ा संकट
कानपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही गंगा का जलस्तर तेजी से गिरने लगा है। पांच दिन में गंगा का जलस्तर 17 इंच गिर गया है। 21 अप्रैल को गंगा का जलस्तर 358 फीट था जो शुक्रवार को 356.7 फीट पर पहुंच गया है। शहर में रोज होने वाली 20 करोड़ लीटर जलापूर्ति के लिए जलकल विभाग ने एक ड्रेजिंग मशीन चालू करने के साथ ही दो और लगा दी हैं ताकि भैरोघाट पंपिंग स्टेशन की तरफ गंगा का कच्चा पानी लाने में दिक्कत न हो।
गंगा का जलस्तर गिरने से जल में मटमैलापन बढ़ गया है और नाइट्राइट भी 0.012 मिलीग्राम प्रति लीटर मिला है। नाइट्राइट मिलने से साफ है कि कहीं पर गंगा में दूषित पानी मिल रहा है। पानी शोधित करने में भी रसायन खर्च बढ़ गया है। अगर डेढ़ फीट और गंगा का जलस्तर गिर गया तो जलापूर्ति का संकट खड़ा हो जाएगा। इसको लेकर जलकल ने बालू की बोरियों का अस्थायी बंधा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
गंगा का जलस्तर गिरने से संकट
जलकल भैरोघाट पंपिंग स्टेशन से रोज 20 करोड़ लीटर कच्चा पानी लेकर शोधित करने के लिए जलकल मुख्यालय बेनाझाबर भेजता है। यहां पानी को शोधित करके 28 जोनल पंपिंग स्टेशन से 100 मुहल्लों में जलापूर्ति की जाती है। गर्मी में गंगा का जलस्तर गिरने से संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में शुक्लागंज की तरफ बालू की बोरियों लगा अस्थायी बंधा बनाकर पानी को पंपिंग स्टेशन की तरफ मोड़ा जाता है।
एक हफ्ते से गंगा का जलस्तर गिरने से 30 से 35 हैजेन तक मटमैलापन पहुंच गया है। हालांकि घुलित आक्सीजन साढ़े छह मिलीग्राम प्रति लीटर है। वहीं, पानी शोधित करने में अभी पांच से छह टन फिटकरी लग रही थी, जो अब सात से आठ टन लग रही है। जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि जलापूर्ति को लेकर भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के पास अस्थायी बंधा बनाने के लिए अफसरों को आदेश दिए हैं। साथ ही गंगा पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। जलापूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन