अरुणाचल में कांग्रेस और एनपीपी के चार विधायकों ने थामा भाजपा का दामन
नई दिल्ली । अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के चार विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। इनमें कांग्रेस और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के दो-दो विधायक शामिल हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक निनोंग एरिंग (पासीघाट पश्चिम सीट) और लोवांगडोंग (बोरदुरिया-बोगापानी सीट) पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा में शामिल हुए। एनपीपी के मुचु मिथी (रोइंग सीट) और गोकर बसर (बसर सीट) भी कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी मौजूद थे।
इस घटनाक्रम के साथ ही राज्य की साठ सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के अब 53 विधायक हो गए हैं। जबकि तीन निर्दलीय विधायक बाहर से समर्थन दे रहे हैं। सदन में अब कांग्रेस और एनपीपी के दो-दो विधायक हैं। अरुणाचल में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे।
मुख्यमंत्री खांडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, विधायकों के पार्टी में शामिल होने से उनके चुनावी क्षेत्रों और अरुणाचल प्रदेश में हमारा आधार और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में शामिल होने सुशासन के सिद्धांतों में उनके भरोसे का प्रमाण है, जिसका समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।
खांडू ने आगे कहा, हम समावेशी विकास और जन केंद्रित कल्याण के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन