12 लाख रुपए के इनामी 4 नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
कांकेर। जिले में सक्रिय 4 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इनके ऊपर सरकार ने 12 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। DIG BSF हरिन्दर पाल सिंह सोही, डीआईजी पुलिस केएल ध्रुव, एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला के सामने चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने बताया कि सुरजन्ना उर्फ सीताय कोर्राम (कुऐगारी एलओएस कमाण्डर) पर 05 लाख हथियार-एसएलआर/28 राउंड, मरेश उर्फ लक्कु पुनेम (कुपेमारी एरिया कमेटी सदस्य) 05 लाख उचिमार-एसएलआर/28 राउण्ड, सागर उर्फ गंगा विड़यो (कुपेमारी एलओएस सदस्य) 01 लाख रुपए हथियार 303/19 राउण्ड, अंजू उर्फ सरिता शौरी (कुपेमारी एलओएस सदस्या) 01 लाख डचिबार-सिंगलशाट/10, ये सभी उत्तर बस्तर डिवीजन के कुऐमारी एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आधिकारियों ने बताया कि इन चारों माओवादियों ने शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। पुनर्वास नीति के तहत चारों को 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई।
IND vs AUS: कोलकाता-मुंबई में 20 साल बाद टेस्ट
IPL 2026 से पहले विराट कोहली का नया टैटू वायरल
PSL 2026 के पहले मैच में गेंद का रंग बदलने का विवाद
भारत को बड़ी राहत, LPG लेकर पहुंचा ‘जग वसंत’
41 साल की उम्र में करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने राम चरण
डेटिंग रूमर्स पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी
‘रामायण’ पर बड़ा अपडेट, रामनवमी पर नहीं आएगा ‘राम’ का लुक
शिल्पा शेट्टी की फिटनेस पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर ट्रोल
शादी के एक महीने बाद काम पर लौटे विजय-रश्मिका