विराट कोहली को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
आईपीएल 2024 में शानदार लय में होने के बाद भी भारतीय दिग्गज विराट कोहली को धीमी स्ट्राइक-रेट से रन बनाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें टीम में शामिल करने की वकालत करते हुए कहा कि उनकी जरूरत स्ट्राइक-रेट से परे है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज कोहली ने जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 गेंदों में शतक बनाया, जो 2009 में मनीष पांडे के साथ इस टूर्नामेंट का सबसे धीमा शतक है.
लारा ने दिया बयान
विंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा ने एक कार्यक्रम में कहा, 'स्ट्राइक-रेट बल्लेबाजी क्रम पर पर निर्भर करता है और एक ओपनिंग बल्लेबाज के लिए 130-140 का स्ट्राइक-रेट बुरा नहीं है, लेकिन अगर आप मिडिल ऑर्डर में आ रहे हैं तो आपको 150 या 160 के स्ट्राइक-रेट से रन बनाने की आवश्यकता हो सकती है. जैसा कि आपने इस आईपीएल में देखा है. बल्लेबाज एक पारी के आखिरी ओवरों में 200 के स्ट्राइक-रेट से रन बना रहे हैं.'
'160 की स्ट्राइक रेट से...'
उन्होंने आगे कहा, 'कोहली जैसा ओपनिंग बल्लेबाज आम तौर पर 130 के स्ट्राइक-रेट से पारी का आगाज करता है और फिर उसके पास 160 की स्ट्राइक रेट के साथ पारी खत्म करने का मौका होता है.' लारा ने कहा कि T20 वर्ल्ड कप में कोहली और रोहित के साथ पारी की शुरुआत करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन उन्होंने इस स्थान के लिए एक अनुभवी खिलाड़ी के साथ एक युवा को आजमाने की वकालत की.
रोहित के साथ ओपनिंग
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित और विराट का वेस्टइंडीज में ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में जाना भारत के लिए बहुत अच्छा रहेगा. हालांकि, मैं मानता हूं कि पारी की शुरूआत में आपके कोई युवा खिलाड़ी होना चाहिये और इन अनुभवी खिलाड़ियों में से एक के पास मिडिल ऑर्डर में पारी को संवारने की जिम्मेदारी होनी चाहिये.' पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'ये अनुभवी खिलाड़ी अगर जल्दी आउट हो जाते हैं तो इससे टीम पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है. इसलिए मैं रोहित और विराट में से एक को टॉप ऑर्डर और दूसरे को नंबर तीन पर इस्तेमाल करुंगा.'
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन