पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने मैच फिक्सिंग के आरोप लगने पर तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में मैच फिक्सिंग के आरोपों और फोरच्यून बारिशल टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के दावों को एक सिरे से खारिज कर दिया. सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के अनुसार मैच फिक्सिंग के संदेह के कारण ही फ्रेंचाइजी ने मलिक का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है. 22 जनवरी को खुलना टाइगर्स के खिलाफ एक मैच के दौरान शुरुआती ओवर में तीन नोबॉल फेंके जाने के बाद इस तरह की अटकलें शुरू हुईं. इन आरोपों के बावजूद मलिक ने फ्रेंचाइजी के लिए एक और मैच खेला जिसके बाद बीपीएल 2024 का ढाका चरण समाप्त हुआ.
फिक्सिंग के आरोप पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी
शोएब मलिक ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, ‘जब बात अफवाहों की हो तो मैं सतर्कता बरतने की महत्ता पर जोर देना चाहता हूं, विशेषकर हाल में जो अफवाहें चल रही हैं. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं इन आधारहीन अफवाहों का खंडन करता हूं. सभी के लिए किसी भी जानकारी पर विश्वास करना और इस फैलाने से पहले जांच करना बहुत महत्वपूर्ण है. झूठ से प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है और इससे गैर जरूरी भ्रम पैदा होता है. सच्चाई को प्राथमिकता दें और तथ्यों की समझ सुनिश्चित करने के लिए विश्वसनीय सूत्रों पर ही भरोसा करें. आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद.’
मलिक ने सोशल मीडिया पर दिया ये रिएक्शन
शोएब मलिक ने साथ ही टीम के कप्तान तमीम इकबाल के साथ हुई चर्चा को भी स्पष्ट किया और कहा कि उन्होंने साथ मिलकर दुबई में एक मीडिया कार्यक्रम के लिए बांग्लादेश से उनकी अस्थायी रवानगी की योजना बनाई. शोएब मलिक ने कहा, ‘मुझे दुबई में पूर्व योजना के अनुसार एक मीडिया कार्यक्रम के लिए बांग्लादेश से रवाना होना था. मैं फ्रेंचाइजी को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देता हूं और अगर जरूरत पड़ी तो मैं उनके सहयोग के लिए उपलब्ध हूं.’ शोएब मलिक ने मैच फिक्सिंग की खबरों को खारिज करते हुए फ्रेंचाइजी के मालिक मिजानुर रहमान का एक वीडियो भी पोस्ट किया.
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी
Report: क्या ग्रीन स्टील का इस्तेमाल होने से कार्बन उत्सर्जन हो रहा कम? जानें रिपोर्ट का दावा
Bulandshahr में कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित पर जानलेवा हमला
क्लीन चिट के बाद Arvind Kejriwal की नेशनल एंट्री की तैयारी, Aam Aadmi Party का मेगा प्लान तैयार
सेबी का नया सर्कुलर: क्या म्यूचुअल फंड योजनाओं की संरचना, नामकरण और पारदर्शिता में होगा बड़ा बदलाव? आइए समझें
Chhattisgarh के इस गांव में 150 साल से नहीं मनाई जाती होली