सीआईडी के सामने पेश होंगे कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा आज सीआईडी के समक्ष पेश होंगे। दरअसल, उनपर एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। नाबालिग की मां ने पॉक्सो एक्ट के तहत उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले पर येदियुरप्पा ने कहा था कि वह 17 जून यानी की सोमवार को सीआईडी के सामने पेश होंगे। 11 जून को बंगलूरु की एक अदालत ने पॉस्को केस में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा था कि पूर्व सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को येदियुरप्पा के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने इसे षड़यंत्र बताया और कांग्रेस पर बी. नागेंद्र पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।
अवैध प्रवासियों पर अमेरिका सख्त, देश छोड़ने पर मिलेगा 2600 डॉलर बोनस
मलाइका अरोड़ा ने पहनी 2.79 लाख रुपये की साड़ी, पिंक कलर में लगीं एकदम गुलाबो
दुर्ग में कैनाल रोड परियोजना के खिलाफ जोरदार विरोध
नीतीश कुमार के इशारों से खुला राज, कौन होगा अगला CM?
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व
ईद के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो हर आउटफिट पर लगेंगे परफेक्ट
अब मिनटों में ऐसे बनाएं सोया मंचूरियन, बाजार का स्वाद हो जाएगा फीका, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
Chhattisgarh विधानसभा पहुंचे सरेंडर नक्सली, बना चर्चा का विषय
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”