भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने बांधे रिंकू सिंह के तारीफों के पुल, युवी ने कहा....
भारत की टीम में एक युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से सनसनी फैला रखी है। टी-20 इंटरनेशनल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के साथ-साथ इस बैटर के पास दबाव में रन बनाने का हुनर भी मौजूद है। क्रिकेट के तमाम दिग्गज खिलाड़ी बाएं हाथ के बैटर की जमकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
हम बात आईपीएल में लगातार पांच छक्के लगाकर लाइमलाइट में आए रिंकू सिंह की कर रहे हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह भी रिंकू की विस्फोटक बैटिंग के फैन हो गए हैं। युवी का कहना है कि रिंकू की बैटिंग उन्हें अपनी याद दिलाती है। एक युवा बैटर और खासतौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए इससे बड़ा कॉम्पिलिमेंट शायद ही कुछ और होगा।
युवी ने बांधे रिंकू की तारीफों के पुल
युवराज सिंह ने एक खेल प्लेटफॉर्म पर बात करते हुए रिंकू सिंह की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ। उन्होंने कहा, "वो मौजूदा भारतीय टीम में इस समय सबसे बेहतरीन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वो मुझे मेरी याद दिलाते हैं। वह जानते हैं कि कब अटैक करना है, कब स्ट्राइक रोटेट करना है और वह दबाव में काफी चतुराई से खेलने का हुनर भी जानते हैं। वह हमको मैचों में जीत दिला सकते हैं।"
बेस्ट फिनिशर रिंकू सिंह
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा, "मैं उनके ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता हूं, लेकिन मेरा मानना है कि रिंकू सिंह के पास वो सारी स्किल मौजूद है, जो मेरे पास थी। वह नंबर पांच या छह पर फिनिशर की भूमिका बखूबी निभा सकते हैं।" रिंकू का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका दौरे पर काफी शानदार रहा था। रिंकू ने दो टी-20 मैचों में 167 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 82 रन कूटे थे। वहीं, वनडे सीरीज में भी उन्होंने आखिरी के ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।
इटली के मिलान में बड़ा हादसा, पटरी से उतरी ट्राम दुकान में घुसी; 2 की मौत, 40 घायल
'क्या उनकी टिप्पणी गंभीरता से लेनी चाहिए'? 'द केरल स्टोरी 2' पर अनुराग कश्यप के किया तंज तो बोले विपुल अमृतलाल
MSC Bank घोटाले में दिवंगत अजित पवार और सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट
बेटों का अदम्य साहस: आंखों में आंसू, दिल में देश; पिता को खोकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों के त्याग-हौसले को सलाम
मुश्किल में घिरे माही: झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने धोनी को क्यों थमाया नोटिस? आवासीय प्लॉट से जुड़ा है मामला
साहिल का पचासा, इकबाल भी शतक लगाकर क्रीज पर; जम्मू-कश्मीर की बढ़त 500 के पार
कोलकाता में भारत का दमदार रिकॉर्ड, इडेन गार्डेंस बना टीम इंडिया का किला
भोपाल रेप और धर्मांतरण केस में बड़ा खुलासा, ‘शर्ट’ कोड वर्ड से पब-लाउंज में ड्रग्स सप्लाई
सिम से लेकर UPI पेमेंट तक बदलने वाले हैं ये नियम, 1 मार्च से बदल रहे ये रूल, आपकी जेब पर होगा असर
Ranji Trophy Final Live Score: कामरान इकबाल ने जड़ा शतक, साहिल के साथ साझेदारी जारी; बढ़त 500 के पार