भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राकेश साहनी का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। वह कई महीने से बीमार चल रहे थे। 2006 से 2010 तक वह मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर थे। वह पहले ऐसे मुख्य सचिव थे, जो मुख्य सचिव के साथ-साथ इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अध्यक्ष भी थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने प्रशासन में काफी लंबी पारी खेली। 
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा, कि स्वर्गीय राकेश साहनी अत्यंत परिश्रमी और कुशल प्रशासक थे।