हेयर स्पा करने के लिए अपनाए ये आसान स्टेप्स
हर कोई चाहता है कि उनके बाल बहुत ही खूबसूरत नजर आएं लेकिन हेयर फॉल अच्छे बालों की उम्मीदों पर पानी फेर देते हैं। ऐसे में हम इतना ज्यादा स्ट्रेस में आ आते हैं कि बार-बार सैलून जाने लग जाते हैं या फिर कई महंगे केमिकल्स वाले प्रॉडक्ट खरीद लेते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जिन चीजों को हम हेयर ट्रीटमेंट के लिए यूज करते हैं उनसे ही हमें साइड इफेक्ट्स होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हम पहले होममेड तरीकों और कुछ बेसिक हेयर केयर टिप्स को फॉलो करें।
ऑयल मसाज : बालों को प्यार शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने स्कैल्प की गर्म तेल से मालिश करें। आप बादाम और जैतून के तेल को मिला सकते हैं और फिर टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदों को मिला सकते हैं क्योंकि यह डैंड्रफ और बालों की ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है। आप एक महीने में ही फर्क देखने लगेंगे। आपका हेयर फॉल काफी हद तक कम हो जाएगा।
हेयर स्टीम : ग्लोइंग स्किन के लिए आप फेस पर तो स्टीम करते ही होंगे लेकिन क्या आप बालों को स्टीम देते हैं? अगर नहीं, तो ऑयल मसाल के बाद यह बेहद जरूरी है। इसके लिए एक गर्म पानी की कटोरी में एक तौलिया डुबोएं। अब इसे अपने बालों के चारों ओर लपेट लें और इसके ऊपर एक शॉवर कैप लगाएँ क्योंकि यह उस सारी भाप को सोखने में मदद करेगा। इसे अच्छे से 15 मिनट के लिए रख दें।
स्कैल्प एक्सफोलिशन : अपनी स्कैल्प को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। आसानी से बनने वाले इस मिक्सचर में 2 टेबल स्पून ब्राउन शुगर और एक चम्मच नारियल तेल की जरूरत होती है। इसका इस्तेमाल तब किया जाना चाहिए आपको हेयर वॉश करना हो। स्कैल्प पर हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर शैम्पू और कंडीशनर कर लें।
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी