लाल किला ब्लास्ट में दिल्ली से हुई पहली गिरफ्तारी
नई दिल्ली। लाल किला ब्लास्ट में एनआईए को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एनआईए ने एक कश्मीरी के रहने वाले अमीर राशिद अली को गिरफ्तार किया है, जिसने आत्मघाती हमलावर उमर के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। अमीर राशिद अली,जिसके नाम पर हमले में इस्तेमाल की गई कार पंजीकृत थी, को दिल्ली से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस से केस अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए उसकी तलाश कर रही थी। जांच में पता चला कि आरोपी, जो जम्मू-कश्मीर के सांबूरा, पंपोर का रहने वाला है, ने कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर यह हमला करने की योजना बनाई थी। अमीर दिल्ली आया था ताकि उस कार को खरीदने में मदद कर सके, जिसे बाद में आईईडी से लैस कर विस्फोट के लिए इस्तेमाल किया गया। एनआईए ने फोरेंसिक जांच में कार चलाने वाले मृत व्यक्ति की पहचान उमर उन नबी के रूप में की है, जो पुलवामा का रहने वाला था और फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय में जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर था। एजेंसी ने नबी की एक और गाड़ी भी जब्त की है, जिसे सबूतों के लिए जांचा जा रहा है। अब तक एनआईए ने 73 गवाहों से पूछताछ की है, जिनमें धमाके में घायल लोग भी शामिल हैं। यह धमाका 10 नवंबर को दिल्ली में हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, यूपी पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर एनआईए कई राज्यों में जांच कर रही है। एजेंसी बड़े नेटवर्क और साजिश का पता लगाने तथा हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा