सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
MP News : भोपाल से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ महिला जेल प्रहरी कमला शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि इस वारदात को जेल के ही एक पुरुष प्रहरी शरीफ खान और उसके बेटों ने अंजाम दिया।
मामले की जड़ गबन की शिकायत से जुड़ी बताई जा रही है। महिला प्रहरी कमला शर्मा का आरोप है कि उनके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए करीब ढाई लाख रुपये निकाले गए। उन्होंने बताया कि उनका पोता अमन शर्मा अपने पिता के मोबाइल से यूपीआई का इस्तेमाल करता था। इसी दौरान शरीफ खान का बेटा, जो अमन का दोस्त है, उसे बहला-फुसलाकर यूपीआई के माध्यम से पैसे निकालता रहा। जब इस आर्थिक गड़बड़ी की जानकारी कमला शर्मा को हुई, तो उन्होंने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की।
आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर शरीफ खान और उसके बेटों ने कमला शर्मा पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गईं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें घसीटकर सड़क पर भी लिटा दिया, जिससे घटना और भी गंभीर हो गई।
घटना के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांधी नगर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद गांधी नगर पुलिस ने आरोपी प्रहरी शरीफ खान और उसके बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मादा नीलगाय शिकार मामले में तीन आरोपियों का सरेंडर
धान के खेतों में अब उपज रही औषधीय समृद्धि
आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
समाज के समृद्ध लोग सामूहिक विवाह सम्मेलनों में विवाह का करें ट्रेंड सेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दावा- ‘ममता को हराने की कीमत मेरे PA ने चुकाई’