न्याय यात्रा में उठाया रोजगार का मुद्दा, पेपर लीक पर मांगा मुआवजा
नई दिल्ली । राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान युवाओं के लिए रोजगार का मुद्दा उठाया है। उन्होंने पेपर लीक मामले में सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। इस तरह से राहुल गांधी ने बेरोजगारी और पेपर लीक को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। रविवार को ग्वालियर में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में युवाओं की बेरोजगारी दर पाकिस्तान, बांग्लादेश और भूटान से भी ज्यादा है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ही भाजपा के खिलाफ बड़ा मुद्दा बनाने वाली है। कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कुछ ऐसे वादे करने वाली है जो कि अब तक नहीं किए गए। कांग्रेस पार्टी जर्मनी के मॉडल को अपने घोषणापत्र में पेश कर सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि अब कांग्रेस जर्मनी के डुअल एजुकेशन मॉडल को लेकर विचार कर रही है। हालांकि इसे भारतीय परिस्थिति में ढालकर ही पेश किया जाएगा। इस मॉडल के तहत वोकेशनल एजुकेशन और ट्रेनिंग सिस्टम को शिक्षा के साथ रखा जाता है।
उन्होंने कहा कि यह मॉडल वोकेशनल स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही कंपनी में काम करने का मौका देता है। इससे युवाओं को शिक्षा के बाद रोजगार मिलना आसान हो जाता है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश के युवाओं को जॉब मार्केट में जाने का एक आकर्षक ऑफर देने की जरूरत है। हालांकि यह काम आसान नहीं है। ऐसा करने के लिए प्राइवेट और सरकारी दोनों सेक्टर को एजुकेशन मॉडल का हिस्सा बनना पड़ेगा। सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी की घोषणापत्र कमेटी जल्द ही इसे तैयार वाली है। पार्टी का मानना है कि अप्रेंटिसशिप मॉडल देश के युवाओं को जरूर आकर्षित करेगा। संभव है कि घोषणापत्र में ही अप्रेंटिसशिप पीरियड और उसके साथ मिलने वाले स्टाइपेंड के बारे में भी बताया जाए।
सूत्रों के मुताबिक इस मॉडल के तहत युवा आसानी से अपनी नौकरी शुरू कर सकते हैं। यह रोजगार के अधिकार की तरह का मॉडल है जिसमें कोई भी एक साल के लिए हक से नौकरी मांग सकता है। जानकारी के मुताबिक अपने घोषणापत्र में कांग्रेस पार्टी पेपर लीक के मुद्दे को भी नहीं छोड़ना चाहती। बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने पेपर लीक को लेकर कड़ा कानून बनाया है जिससे संगठित तरीके से नकल करवाने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। हालांकि कांग्रेस पार्टी इससे भी एक कदम आगे जाकर अभ्यर्थियों को मुआवजा देने का भी वादा करने जा रही है। कांग्रेस युवाओं को स्टार्टअप बिजनस के लिए भी योजना तैयार करने का वादा करेगी।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो