सेवानिवृत्त 39 रेल कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
31 जनवरी 2025 को अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए 39 रेल कर्मियों को आज मण्डल कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का वितरण एनईएफटी के माध्यम से किया गया। साथ ही, रेलवे पेंशन पोर्टल (आई-पास) के माध्यम से भुगतान आदेश प्रपत्र, मानार्थ पास, पहचान पत्र तथा उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड प्रदान किए गए। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्वस्थ और सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक, रेलवे यूनियन, संघ एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, तथा कार्मिक और लेखा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भोपाल मंडल अपने कर्मचारियों की दीर्घकालिक सेवा और समर्पण का सम्मान करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
नीतीश ने छोड़ा MLC पद, अशोक चौधरी भावुक, तेजस्वी बोले—दबाव में लिया फैसला
एमपी में 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, 4 दिन तक चलेंगी खास गतिविधियां
नर्मदा में बड़ा हादसा टला: 16 यात्री और 5 बाइक समेत नाव पलटी, 4 युवकों ने बचाई जान
इंदौर की बेटी का कमाल: पैराताइक्वांडो में सपना शर्मा का चौथा गोल्ड, रचा इतिहास
ममता ने चुनाव आयोग से की शिकायत, बीजेपी पर वोटरों को डराने का आरोप
1 अप्रैल से महंगाई का झटका: 30 की ब्रेड होगी 35, जूते-चप्पल समेत रोजमर्रा की चीजें महंगी
आरोपी ने 1000+ फर्जी बम धमकियां देकर भय फैलाया
भोपाल में आज बिजली कटौती: 22 से ज्यादा इलाकों में 4–6 घंटे सप्लाई बंद