उपभोक्ताओं को बिजली का झटका 400 यूनिट पर बढ़े रेट अगस्त से नई दरों की शुरुआत
छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 11 जुलाई को नया टैरिफ रेट जारी कर दिया, जिसके अनुसार सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें बढ़ा दी गईं हैं।
घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरें 10-20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाई गईं हैं। वहीं, गैर घरेलू उपभोक्ताओं को औसत 25 पैसे प्रति यूनिट का झटका दिया गया है। इसके अलावा कृषि पम्पों के उपभोक्ताओं के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली दरें बढ़ाई गईं हैं। विद्युत नियामक आयोग के अनुसार नया टैरिफ रेट 1 जुलाई से लागू किया जा रहा है। भले ही नई दरों की घोषणा 11 जुलाई को की गईं हो।
कंपनी को 4947 करोड़ का घाटा
सीएसपीडीसीएल ने नियामक आयोग को 4947.41 करोड़ का घाटा दिखाया है, जिसके अनुसार करीब 15-20 फीसदी वृद्धि की सिफारिश की थी। लेकिन आयोग ने जन सुनवाई के बाद 523.43 करोड़ का घाटा मान्य किया और 1.89 फीसदी की ही वृद्धि की गई है।
गत वर्ष 8.35 फीसदी बढ़ोतरी
गत वर्ष सीएसपीडीसीएल ने नियामक आयोग को करीब 4500 करोड़ के नुकसान दिखाया था। आयोग ने एक जून को सभी कैटेगरी की बिजली दरों में 8.35 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया था। इससे अब घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं को 20 पैसे प्रति यूनिट अधिक देना पड़ेगा।
हेमंत वर्मा, चेयरमैन, विद्युत नियामक आयोग: विद्युत नियामक आयोग ने नया टैरिफ रेट तय कर दिया है। सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं की बिजली दरों में औसत 13 पैसे प्रति यूनिट वृद्धि की गई है। नया टैरिफ 1 जुलाई से मान्य होगा।
मद्महेश्वर-तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख कल होगी घोषित, डीएम की मौजूदगी में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान