ईब स्टेशन को मिला बेस्ट केप्ट स्टेशन ऑफ द मंथ का अवार्ड
बिलासपुर । मंडल के सभी स्टेशनों की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं के साथ ही सेवा मापदंडों के बेहतर प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में बेस्ट केप्ट स्टेशन ऑफ द मंथ अवार्ड प्रदान करने की अभिनव पहल की गई है। इसके अंतर्गत प्रत्येक माह मंडल के 08 स्टेशनों को नामित कर यहाँ के समग्र प्रबंधन का मूल्यांकन करते हुये उत्कृष्टता के आधार पर स्टेशन के विभिन्न विभाग के पर्यवेक्षकों को पुरस्कृत किया जा रहा है । इसी क्रम में मंडल के जांजगीर-नैला, पेंड्रारोड, राबट्र्सन, ईब, घुंघुटी, बोरिडांड स्टेशनों व कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन व जिंदल स्टील केबिन को नामित कर वाणिज्य, परिचालन, विद्युत, इंजीनियरिंग, संकेत एवं दूरसंचार सहित विभिन्न विभाग के कार्य कुशलता के मापदण्डों और समग्र प्रबंधन का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन उपरान्त ईब स्टेशन को माह सितम्बर-अक्टूबर 2024 में सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट पाया गया, फलस्वरूप बेस्ट केप्ट स्टेशन ऑफ द मंथ ग्रुप अवार्ड के लिए चयनित किया गया।
आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने ईब स्टेशन के सभी विभागों की पूरी टीम को सामूहिक रूप से बेस्ट केप्ट स्टेशन ऑफ द मंथ रनिंग शील्ड तथा नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम की सराहना की गई है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक योगेश कुमार देवांगन, वरि.मंडल अभियंता राजीव कुमार, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन
इस्राइल-ईरान जंग के बीच दुबई में फंसा KRK का परिवार; एक्टर ने जताई चिंता, कहा- 'जागकर काटी पूरी रात'
करण औजला ने दिल्ली से धमाकेदार अंदाज में किया 'के-पॉप कल्चर इंडिया टूर' का आगाज, फैंस से खचाखच भरा स्टेडियम