सामान चोरी पर दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ये पोस्ट
टेली वर्ल्ड का पावर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया घूमने के शौकीन हैं। वह हर साल एनिवर्सरी या बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर जाते रहते हैं। हाल ही में, कपल अपनी 8वीं मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए इटली गया था, लेकिन वहां कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा।
दरअसल, इटली के फ्लोरेंस शहर में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ चोरी की वारदात हो गई। रिसॉर्ट के पार्किंग एरिया में कपल की गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें से उनका वॉलेट, पैसा और पासपोर्ट सब चोरी हो गया। अब अभिनेत्री ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर किया है।
सामान चोरी पर दिव्यांका त्रिपाठी का रिएक्शन
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक नोट शेयर किया है और इस घटना के बारे में अपडेट बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, "हैलो, आपके इतने प्रेम और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। यह वाकई बहुत मायने रखता है। इतना कुछ खोने के बाद शुक्र है कि बहुत जरूरी प्यार नहीं खोया है। अपने प्रियजनों और संबंधित लोगों को अपडेट दे रहे हैं क्योंकि हम सभी को पर्सनली जवाब दे नहीं पा रही हूं। फिलहाल, हमारी आर्थिक स्थिति कुछ हद तक ठीक है, क्योंकि हमें एक प्यारे दोस्त से कुछ मदद मिली है।"
दिव्यांका त्रिपाठी ने आगे कहा, "हमने किराये की कार बदल दी है क्योंकि शुक्र है कि उसका बीमा था। हम आज आपातकालीन प्रमाणपत्र को ठीक करवाने के लिए दूसरे शहर में एंबेसी जा रहे हैं। साथ ही हमने सब कुछ नहीं खोया है जैसा कि बताया जा रहा है। हमारे पास कुछ चीजें बची हैं जो कार की डिक्की में थीं। साथ ही, हम भी सुरक्षित हैं। कोई भी उसे हमसे नहीं छीन सकता।"
पुलिस ने नहीं की मदद?
दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह फ्लोरेंस में एक प्रॉपर्टी में रुके लेकिन वहां उनका सामान चोरी हो गया। वहां सीसीटीवी मौजूद न होने की वजह से पुलिस ने भी उनकी मदद करने से इनकार कर दिया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप