डिजाइनर रॉबर्टो कैवल्ली का 83 साल की उम्र में हुआ निधन
फैशन जगत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। फैशन में दिलचस्पी लेने वाले लोग डिजाइनर रॉबर्टो कैवल्ली का नाम जानते ही होंगे। वे मशहूर इटालियन डिजाइनर है, जिनका 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। फैशन प्रेमियों को इस खबर से बड़ा धक्का पहुंचा है। रॉबर्टो के निधन के बारे में जानकर उनके चाहने वाले सदमे में है। रॉबर्टो कैवल्ली अपने एनिमल प्रिंट्स और सैंड-ब्लास्टेड डेनिम्स के लिए जाने जाते थे।
जब भी बड़े फैशन डिजाइनरों का ज्रिक छिड़ता है, तो रॉबर्टो का नाम जरुर सामने आता है। उनके डिजाइन किए कपड़ों को कई बड़े फिल्म सितारे पहन चुके हैं। फिल्म से जुड़े बड़े आयोजनों में कई अभिनेत्रियां उनकी ड्रेस पहनकर अपना जलवा बिखेरती रही है। रेड कार्पेट पर कई मशहूर फिल्मी हस्तियां उनके तैयार किए गए गाउन को पहने नजर आ चुकी हैं। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी शामिल हैं। उन्होंने साल 2014 में कान फिल्म महोत्सव में रॉबर्टो की ड्रेस को पहना था।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी कैवल्ली की ड्रेस पहन चुकी हैं। वे रॉबर्टो द्वारा डिजाइन किए गए कपड़ो में ग्लैमर का तड़का लगा चुकी हैं। रॉबर्टो के एनिमल प्रिंट्स उनकी सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं।
जान्हवी कपूर को भी रॉबर्टो की ड्रेस पहनने का मौका मिला है। उन्होंने एक बार काले रंग वाला मिरर गाउन पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
सोनम कपूर अपने फैशन की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। वे आए दिन अपने-अपने लुक को प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। उनका और रॉबर्टो के बीच का रिश्ता तो एकदम अलग किस्म का था। एक बार रॉबर्टो ने सोनम की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया था।
IndiGo फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विवाहिता की मौत पर बवाल, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
शंकराचार्य पर टिप्पणी को लेकर अखिलेश का हमला, बोले- यह शाब्दिक हिंसा और पाप