नाले पर पक्का निर्माण करना इंडियन आयल को पड़ा भारी
मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर निगम काशी अतिक्रमण मुक्त बनाने के प्रयास में जुटा है। निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ नियमित अभियान चलाने का निर्णय लिया है। गुरुवार को रथयात्रा से महमूरगंज और रामनगर जोन में व्यापक अभियान चलाकर सड़कों व नालों पर बने सैकड़ों गुमटियों को हटाया गया। वहीं महमूरगंज में नाले पर पक्का निर्माण करने के आरोप में निगम ने इंडियन आयल को 1.18 लाख रुपये जुर्माने की नोटिस दी है।
रथयात्रा चौराहे से महमूरगंज तक नाले और सड़क के किनारे गुमटियां रखी गई थीं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र व सहायक नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण मिश्र के नेतृत्व में निगम की टीम ने नाली पर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया।
उधर, रामनगर जोन में जोनल अधिकारी इंद्र विजय यादव और स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से जोन कार्यालय से पीएसी मैदान तक सड़कों के दोनों ओर अवैध रूप से रखी गई गुमटियों को हटाया गया। सैकड़ों की संख्या में जब्त की गई गुमटियों को निगम के ट्रकों में लादकर ले जाया गया। नगर निगम की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है, वहीं आमजन ने राहत की सांस ली है।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि जहां-जहां अतिक्रमण हटाया गया है, वहां दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। निगरानी के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान