लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर एक्शन मोड में कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए पार्टी की राष्ट्रीय गठबंधन समिति के सदस्यों और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव की तैयारियों और आइएनडीआइए के घटक दलों के साथ गठबंधन पर चर्चा के लिए बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कोषाध्यक्ष अजय माकन शामिल हुए। सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा और घोषणा की जाएगी।इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को इसी साल होने वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए 20 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया था।उल्लेखनीय है कि INDI गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में विपक्ष का साथ छोड़ दिया है। इसके अलावा ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने पहले ही अलग चुनाव लड़ने का संकेत दिया है।
होली पर घर जाना बना चुनौती, ट्रेन में नो रूम; हवाई किराया आसमान पर
हर तीन मिनट पर धमाके, खौफ में सिमटी जिंदगी
राजनीतिक बयानबाज़ी तेज: राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- भारत को उत्तर कोरिया मत समझिए
होली स्पेशल: स्किन रैशेज और बालों की रूखाई से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स
फेमस बनने की सनक पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील डाली और पहुंच गया जेल
राजनीतिक घमासान तेज: केजरीवाल ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, वाड्रा और राहुल का लिया नाम
आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत; सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
इश्क का दुखद अंजाम: दूर से आया प्रेमी, घर पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम