कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप, ब्लैकमेल की राजनीति कर रही
आम चुनाव से पूर्व कांग्रेस को आर्थिक अपंग बनने की कोशिश
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बड़ा आरोप लगाकर कहा कि भाजपा और मोदी सरकार कांग्रेस को आर्थिक रूप से अपंग बना रही है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर आर्थिक हमला कर, कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। जिस तरह से 2016 में नोटबंदी हुई थी, ठीक उसी तरह अब मोदी सरकार कांग्रेस के खिलाफ खाता बंदी अभियान चला रही है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं, हम इसका डटकर मुकाबला करने वाले है। यह ब्लैकमेल की राजनीति है, हफ्तावसूली का प्रतीक है।
रमेश ने कहा कि साल 2018-2023 के बीच करीब 30 निजी कंपनियों के खिलाफ एजेंसियों ने एक्शन लिया। फिर इन्हीं कंपनियों से पिछले चार साल में बीजेपी को 335 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। ये हफ्ता वसूली है। इसके पहले आयकर विभाग द्वारा एआईसीसी, भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई खातों से 65.89 करोड़ रुपये काटने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के बैंक खातों से पैसे चुरा रही है।
बैंकों से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सरकार ने बैंकों को हमारी जमा राशि में से करीब 65.89 करोड़ रुपये सरकार को ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। भाजपा के विपरीत, हमने यह पैसा पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं से हासिल किया। संसदीय चुनाव से ठीक पहले इसका क्या मतलब है? वे अनिवार्य रूप से बैंक से हमारा पैसा चुरा रहे हैं। इस मौके पर अजय माकन ने कहा कि मोदी सरकार और इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कांग्रेस के बैंक खातों से 65.8 करोड़ रुपए चोरी कर लिए। इस मामले में हमने इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल में अर्जी थी, जिसमें 21 फरवरी को सुनवाई होनी थी। लेकिन सुनवाई से एक दिन पहले इनकम टैक्स के अफसरों ने बैंक शाखाओं में जाकर धमकी दी और डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से देकर 65.8 करोड़ वसूल लिए।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन