मणिपुर में संघर्ष जारी; अपहृत पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी
मणिपुर पुलिस ने कांगपोकपी पुलिस स्टेशन में तैनात चार पुलिसकर्मियों के अपहरण और उन पर हमला करने के आरोप में मैतयी संगठन 'अरामबाई तेंगगोल' से जुड़े दो लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कहा कि चार पुलिसकर्मियों का शनिवार रात इंफाल पूर्वी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर अपहरण कर लिया गया, जब वे इंफाल से कांगपोकपी जा रहे थे। अपहृत पुलिसकर्मियों की पहचान राम बहादुर कार्की, रमेश बुधाथोकी, मनोज खातीवोडा और मोहम्मद ताज खान के रूप में की गई है।
अपहृत पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपित तैबंगनबा सनौजम और मोइरांगथेम बोबो को रविवार को गिरफ्तार किया गया। अपहृत पुलिसकर्मियों को बचाने और घटना में शामिल अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
कांगपोकपी जिले में 24 घंटे का बंद
आदिवासी संगठन कमेटी आन ट्राइबल यूनिटी ने चार पुलिसकर्मियों के अपहरण का विरोध जताने के लिए रविवार को कांगपोकपी जिले में 24 घंटे का बंद रखा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज का संसद में सवाल: कांग्रेस के उन विभूतियों के नाम पर क्यों नहीं हुई कोई योजना?
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना
केरल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किए 55 उम्मीदवारों के नाम, पहली ब्रिगेड तैयार
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी