सीएम धामी करेंगे पार्वती सरोवर से योग दिवस का शुभारंभ
पहली बार आदि कैलाश से योग दिवस का आगाज किया जाएगा। पार्वती सरोवर के किनारे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। आयुष विभाग योग दिवस कार्यक्रम के लिए तैयारियों में जुट गया है।पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश अब पर्यटन के रूप में उभर रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा की थी। इसके बाद देश-दुनिया में आदि कैलाश की यात्रा के लिए पर्यटन और श्रद्वालुओं का रुझान बढ़ा। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहली आर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया।पहले योग दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम हल्द्वानी में रखा गया था। अब इसे बदल कर आदि कैलाश में पार्वती सरोवर किनारे किया जाएगा। चारों ओर हिमाच्छादित पहाड़ियों में मुख्यमंत्री धामी समेत अन्य लोग अनुलोम-विलोम, प्राणायाम समेत योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करेंगे।सचिव आयुश डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आदि कैलाश में मनाया जाएगा। इसके अलावा हर जिले में भी योग पर कार्यक्रम होंगे। आदि कैलाश से मुख्यमंत्री योग दिवस का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए विभाग तैयारियां कर रहा है।
अवैध प्रवासियों पर अमेरिका सख्त, देश छोड़ने पर मिलेगा 2600 डॉलर बोनस
मलाइका अरोड़ा ने पहनी 2.79 लाख रुपये की साड़ी, पिंक कलर में लगीं एकदम गुलाबो
दुर्ग में कैनाल रोड परियोजना के खिलाफ जोरदार विरोध
नीतीश कुमार के इशारों से खुला राज, कौन होगा अगला CM?
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व
ईद के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो हर आउटफिट पर लगेंगे परफेक्ट
अब मिनटों में ऐसे बनाएं सोया मंचूरियन, बाजार का स्वाद हो जाएगा फीका, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
Chhattisgarh विधानसभा पहुंचे सरेंडर नक्सली, बना चर्चा का विषय
इजराइल की ईरान को सख्त चेतावनी, “खतरा बने तो नहीं बख्शेंगे”