एक साथ 4000 लोगों को बेरोजगार करने जा रही है सिस्को सिस्टम्स
नई दिल्ली । नेटवर्किंग इक्विपमेंट बनाने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी सिस्को सिस्टम्स एक साथ 4000 लोगों को बेरोजगार करने जा रही है। खबर मिली है कि यह कंपनी बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छटनी करने जा रही है। इस मामले में सिस्को सिस्टम्स का कहना है कि उसने अपना सालाना राजस्व का लक्ष्य कम कर दिया है। और इसके लिए कंपनी ने अपने कार्यबल-वर्कफोर्स में 5 प्रतिशत तक की कटौती करेगी। इससे कंपनी के 4,000 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। कंपनी में वर्तमान में लगभग 85,000 कर्मचारी हैं। कंपनी का कहना है कि वह छंटनी और रिस्ट्रक्चरिंग पर विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सिस्को सिस्टम्स ने अपने राजस्व का अनुमान 53.88-55 से घटाकर 51.5-52.5 अरब डॉलर कर दिया है। कंपनी के इस फैसले से उसके स्टॉक में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। सिस्को सिस्टम्स का स्टॉक इस समय 50.28 अमेरिकी डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। बीते एक महीने में इसका स्टॉक लगातार कम हो रहा है। 30 जनवरी को यह स्टॉक 52 डॉलर से अधिक पर था।
इस मामले में सिस्को सिस्टम्स के प्रमुख चार्ल्स रॉबिंस ने पिछले दिनों कहा था कि कंपनी के टेलीकॉम और केबल सर्विस के बीच मांग लगातार कम हो रही है। मनी कंट्रोल के मुताबिक, सिस्को अपनी ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस-एआई और एनवीडिया के साथ साझेदारी करने पर ध्यान दे रही है। बता दें कि सिस्को सिस्टम्स एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय डिजिटल संचार प्रौद्योगिकी समूह है। इसका मुख्यालय सैन जोस, कैलिफोर्निया में है। बता दें कि सिस्को नेटवर्किंग हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, दूरसंचार उपकरण और अन्य उच्च-प्रौद्योगिकी सेवाओं और उत्पादों का विकास, निर्माण और बिक्री करती है।
सेवा तीर्थ में कैबिनेट की पहली बैठक, लिया गया ‘सेवा संकल्प’
पारंपरिक गेर पर पड़ेगा क्या असर? ज्योतिषाचार्यों ने दी जानकारी
Madhya Pradesh में बच्चों को पूरक पोषण के लिए 8 रुपये प्रतिदिन
Rajkot में अवैध बस्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई
CAPF करेगी फ्लैग मार्च, मतदाताओं में भरोसा बढ़ाने की कोशिश
Chhattisgarh बजट 2026 में किसानों को बड़ी सौगात
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया