कार्डी बी के घर गूंजी किलकारियां, स्टीफन डिग्स के साथ मनाया खुशियों का पल
मुंबई: कार्डी बी ने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया है, जिसमें संगीत, प्यार और अब परिवार में एक नन्हा मेहमान भी शामिल हो गया है। 33 साल की रैपर कार्डी बी चार बच्चों की मां बन गई हैं। उन्होंने अपने चौथे बच्चे, एक बेटे, को जन्म दिया है, जिसकी पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने की। प्रतिनिधि ने बताया कि कार्डी स्वस्थ और खुश हैं। यह बच्चा उनके प्रेमी, एनएफएल स्टार स्टीफन डिग्स के साथ उनका पहला बच्चा है।
कार्डी बी ने शेयर किया वीडियो
कार्डी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी की घोषणा की, जिसमें वह अपने नए एल्बम 'एम आई द ड्रामा?' के गाने 'हैलो' पर लिप-सिंक कर रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि यह नया दौर उनके लिए चुनौतीपूर्ण लेकिन बहुत खास रहा। इसने उन्हें नया संगीत, नया एल्बम और अब एक नया बच्चा। कार्डी ने कहा कि यह सब उन्हें अपने बच्चों के लिए बेहतर बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि अब वह खुद को और मजबूत बनाने पर ध्यान दे रही हैं। वह टूर की तैयारी कर रही हैं, अपने शरीर और दिमाग को संतुलित कर रही हैं और पहले से ज्यादा आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं। कार्डी ने कहा, 'मैंने सीखा है, मैं ठीक हूं, और मैं उस महिला से प्यार करती हूं, जो मैं बन गई हूं।'
चार बच्चों की मां बन चुकी हैं कार्डी बी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्डी और डिग्स ने 2024 के आखिर में डेटिंग की अफवाहों को हवा दी और मई 2025 में सेल्टिक्स बनाम निक्स गेम में पहली बार एक साथ नजर आए। कार्डी ने गर्भावस्था को निजी रखा, क्योंकि वह इसे अपने समय पर साझा करना चाहती थीं। आखिर में, कार्डी ने कहा, 'अब आप सब जान गए हैं, तो जाइए मेरे एल्बम को सपोर्ट करो। मैं अब चार बच्चों की मां हूं।'
कौन हैं कार्डी बी
कार्डी बी एक अमेरिकी रैपर, गीतकार और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं, जिनका असली नाम बेल्कलिस मार्लेनिस अल्मांजर है। वे न्यूयॉर्क शहर में पैदा हुई और वहीं पली-बढ़ी हैं। वह अपनी बेबाक सार्वजनिक छवि, संगीत और प्रभावशाली व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। वह शुरुआत में वाइन (Vine) और इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट्स के कारण एक इंटरनेट सेलिब्रिटी बनीं। इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में पहचान बनाई।
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त