सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले, मुनाफावसूली का असर
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 121.55 अंक गिरकर 83,320.95 पर और निफ्टी 37.15 अंक गिरकर 25,424.15 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121.55 अंक की गिरावट के साथ 83,320.95 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 37.15 अंक फिसलकर 25,424.15 अंक पर रहा। दोनों बाजारों ने जल्द ही बढ़त हासिल कर ली और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 86.13 अंक की बढ़त के साथ 83,526.55 अंक पर और निफ्टी 19.75 अंक चढ़कर 25,481.05 अंक पर रहा। थोड़ी देर के बाद फिर से बाजार लाल निशाना पर कारोबार करने लगा।
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अडानी पोर्ट्स प्रमुख लाभ में रहे। हालांकि, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक और ट्रेंट पिछड़ गए।
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर लाभ में रहे। हालांकि टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एचसीएल टेक और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 321.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी 1,853.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी
IPL 2026 में क्रुणाल का नया हथियार, बल्लेबाज भी हैरान
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर बंद रहेंगे सभी सरकारी संस्थान