बॉलीवुड के वो हिट ट्रैक्स जो बनाते हैं नवरात्रि के डांडिया को सुपरहिट
मुंबई: नवरात्रि का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता है, वैसे-वैसे दिलों में गरबा और डांडिया की धुनें गूंजने लगती हैं। यह त्यौहार मां दुर्गा की भक्ति का प्रतीक है, लेकिन इसके साथ ही यह संगीत और नृत्य से भी जुड़ा हुआ है। बॉलीवुड ने हमेशा ही नवरात्रि के रंग को और भी खास बनाया है। कई फिल्मों के गाने आज भी गरबा नाइट्स और डांडिया उत्सव में बजते हैं और माहौल को रोमांचक बना देते हैं। आइए जानते हैं उन गानों के बारे में जिनके बिना नवरात्रि की रात अधूरी मानी जाती है।
ढोल बाजे ढोल
जब गरबा नाइट की शुरुआत करनी हो तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के 'ढोल बाजे ढोल' से बेहतर गाना शायद ही कोई हो। इस गाने की बीट्स और पारंपरिक संगीत माहौल को जोश से भर देता है। जैसे ही ढोल की थाप सुनाई देती है, लोगों के कदम खुद-ब-खुद डांस के लिए थिरक उठते हैं। नवरात्रि के उत्सव में यह गाना हमेशा ही पहली पसंद रहता है।
शुभारंभ
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'काई पो छे' का यह गाना नवरात्रि का पर्याय बन चुका है। शुभारंभ गाने की धुन और बोलों में जो पारंपरिकता और उत्साह झलकता है, वह लोगों को भक्ति और आनंद दोनों का एहसास कराता है। चाहे कॉलेज के फेस्ट हों या मोहल्ले का डांडिया उत्सव, इस गाने के बिना कोई भी आयोजन अधूरा लगता है।
ओढ़नी ओढ़ूं
राजकुमार राव और मौनी रॉय पर फिल्माया फिल्म 'मेड इन चाइना' का यह गाना खासतौर पर डांडिया नाइट्स की शान है। खासकर महिलाएं इस गाने पर गरबा घूमते हुए त्योहार को और भी रंगीन बना देती हैं।
छोगाड़ा तारा
'लवयात्री' फिल्म का छोगाड़ा तारा बीते कुछ वर्षों में नवरात्रि का सबसे बड़ा हिट गाना बन गया। इस गाने ने युवाओं को ऐसा दीवाना बनाया कि यह हर डांडिया नाइट का फेवरेट बन गया। इसके बोल और संगीत दोनों में जो ऊर्जा है, वह इसे बाकी गानों से अलग पहचान देता है।
नगाड़े संग ढोल
फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' का यह गाना नवरात्रि की भव्यता को और भी बढ़ा देता है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया यह गाना न केवल सिनेमाई जादू का उदाहरण है बल्कि नवरात्रि की महफिल में भी यह गाना जोश और जुनून का रंग भर देता है। डांडिया की थाप और नगाड़े की गूंज इसे हर किसी की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना देती है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने