लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की थीम जारी
नई दिल्ली । 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। गुरुवार को ही पार्टी ने चुनाव के लिए अपने अभियान के लिए थीम जारी की। इसकी शुरुआत में कहा गया- सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। भाजपा ने इसकी लॉन्चिंग का एलान करते हुए कहा कि यह थीम उसे लोगों के बीच से ही मिली है और भाजपा ने जनता की इस भावना को अपनाया है।
भाजपा ने कहा कि यह थीम पीएम मोदी की गारंटी जनअभियान के अनुरुप है। पीएम मोदी के नवमतदाता सम्मेलन के दौरान इससे जुड़ा वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें करोड़ों लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को दर्शाया गया है।
मोदी ने 500 साल पुराने सपनें को पूरा किया
भाजपा के इस थीम सॉन्ग को फस्र्ट टाइम वोटर्स के कॉन्क्लेव में रिलीज किया गया। इसमें दिखाया गया है कि कैसे पीएम मोदी ने करोड़ों भारतीयों के सपनों को हकीकत में बदला। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को देश के हर कोने में फैलाने का आग्रह किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी सपनों को हकीकत में बदलते हैं। पिछली पीढ़ी, वर्तमान पीढ़ी या भविष्य की पीढ़ी के अमृत पीढ़ी के वादों और सपनों को पूरा करने की गारंटी देते हैं। उन्होंने 500 साल पुराने सपनों को भी पूरा करके दिखाया है।
आने वाले दिनों की भी प्लानिंग
भाजपा के इस चुनावी अभियान के कई भाग होंगे। कैंपेन का थीम सॉन्ग आज रिलीज किया गया है, जो कि बेहद इमोशनल अंदाज में पेश किया गया है। आने वाले दिनों में पार्टी डिजिटल होर्डिंग्स, डिस्प्ले बैनर और डिजिटल फिल्में भी रिलीज करने की योजना बनाई गई है। कैंपेन में इस बात पर जोर किया जाएगा कि पीएम मोदी ने जो वादा किया, उसे पूरा किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01 मार्च 2026)
ईरान पर हमलों के बाद भारत की अपील — सभी पक्ष बरतें संयम
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी