भाजपा और संघ सिर्फ नफरत फैलाते हैं : राहुल गांधी
पुंछ । आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, भाजपा-संघ जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों में केवल नफरत और हिंसा को फैलाते हैं...वे केवल नफरत फैलाना जानते हैं, इतना ही नहीं भाजपा और संघ की राजनीति भी नफरत पर चलाती है। आप सभी जानते हैं कि नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि मोहब्बत से काटा जा सकता है।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला कर कहा आज विपक्ष जो भी करना चाहता है, वहीं होता है। मोदी सरकार कानून लाती है, हम उनके सामने खड़े होते हैं, फिर वे यू-टर्न ले लेते हैं। नरेंद्र मोदी का आत्मविश्वास खत्म हो चुका है। उनकी दिमागी सोच को तोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी पहले जैसे थे, वे अब वैसे नहीं रहे।
राहुल गांधी ने कहा, भारत में एक केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) को राज्य में बदला गया है। एक राज्य के दो हिस्से किए गए हैं... लेकिन भारत के इतिहास में पहली बार यहां एक राज्य को यूटी में बदल दिया गया है। आपसे आपका लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिया गया है... इसलिए हमारी पहली मांग है कि आपको राज्य का दर्जा दिया जाए।
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि
मऊगंज के डायल 112 हीरोज
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सुरक्षित: 45 दिनों का कच्चा तेल स्टॉक तैयार