दिल्ली में 2-3 सीट अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती है बीजेपी
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अब तक 59 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बाकी बची 11 विधानसभा सीटों में 2-3 सीट बीजेपी अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी बाकी बची 11 विधानसभा सीटों में से 8 या 9 सीट पर ही अपने उम्मीदवारों उतारेगी। मुमकिन है कि 2 से 3 विधानसभा सीटें बीजेपी एनडीए में अपनी सहयोगी पार्टी नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के लिए छोड़ दे। सूत्रों की मानें तो जेडीयू और लोजपा (रामविलास) बीजेपी से और ज्यादा सीटों की उम्मीद कर रहे हैं। लोजपा (रामविलास) 2 से 3 विधानसभा सीटें चाहती है तो जनता दल यूनाइटेड 4 से 6 विधानसभा सीटों की उम्मीद कर रही है। माना जा रहा है कि तीन सीटों में से नीतीश कुमार की जदयू को दो सीट तो लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को चर्चा के मुताबिक एक सीट दी जा सकती है। नीतीश कुमार की पार्टी को दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने का मौका मिल सकता है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी को दिल्ली के संगम विहार से उम्मीदवार उतारने का ऑफर बीजेपी दे सकती है।
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल