कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी
देश में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को चुनाव आयोग ने जारी किया। भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए ने केंद्र में सरकार बनाई। रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने शपथ ली। जिसमें विपक्षी दल शामिल नहीं हुए। हालांकि विपक्षी दलों के नेताओं को शनिवार देर शाम आमंत्रण भेजा गया था।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समारोह का हिस्सा बने थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया था कि वे इस समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगी। न ही उनकी पार्टी का कोई अन्य नेता इसमें शामिल होगा।
वहीं सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में चुनाव बाद हिंसा की कई घटनाएं हो रही हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के वकील बिल्वादल भट्टाचार्य ने पीठ के समक्ष कहा कि याचिकाकर्ता पीड़ितों की सुरक्षा के लिए आदेश की मांग कर रहा था।जिसमें न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य भी शामिल थे। मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि अदालत भाजपा नेता की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगी। वहीं अदालत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मुद्दे पर वकील प्रियंका टिबरेवाल की एक अन्य याचिका पर भी बुधवार को सुनवाई होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव