बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबुल का छलका दर्द, कहा.....
बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बनीं सना मकबूल इन दिनों शो में अपनी जीत के साथ मिली सफलता का आनंद ले रही हैं। सना मकबूल की पर्सनल लाइफ से लेकर उनकी प्रोफेशनल लाइफ के भी काफी चर्चे हो रहे हैं।
एक तरफ कहा जा रहा है कि वह जल्द शादी करने वाली हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब स्टेज पर विनर के तौर पर उनका नाम लिया गया तो एक्स कंटेस्टेंट्स खुश नहीं थे।
'कोई उठकर स्टेज पर नहीं आया'
'बिग बॉस OTT 3' का फिनाले 2 अगस्त को हुआ था। इस शो का खिताब सना के नाम रहा। अब जीत के 10 दिन बाद एक्ट्रेस का दर्द छलका है। इसके बारे में उन्होंने बातचीत की है। उन्होंने खुलासा किया कि जब स्टेज पर विनर के तौर पर मेरा नाम लिया गया तो किसी भी एक्स कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर खुशी नहीं थी। इतना ही नहीं किसी ने मेरे लिए ताली तक नहीं बजाई थी और न ही कोई उठकर स्टेज पर आया। फिर मैंने खुद को समझाया कि शायद वे नहीं चाहते थे कि मैं जीतूं, उनके लिए कोई और था।
मैंने अनिल सर से पूछा था
आगे एक्ट्रेस ने कहा कि, जब मैं मंच पर थी तो मैं अपनी ट्रॉफी अपने दोस्तों के अलावा किसी के साथ साझा नहीं करना चाहती था। मैं शिवानी, लवेश और विशाल को बुला रही थी, लेकिन वे नहीं आ रहे थे। शिवानी धीरे से फुसफुसाई कि उन्हें मंच पर न जाने के लिए कहा गया है। जब मंच पर कोई नहीं आया तो मैंने अनिल सर से पूछा कि यदि आप मुझे अनुमति दें तो क्या मैं नैजी के साथ ट्रॉफी साझा कर सकती हूं क्योंकि मैं उन्हें विजेता मानती हूं और उन्होंने मुझे अनुमति दे दी।
'मैं बहुत खुश और आभारी हूं'
आगे सना ने कहा, मुझे वह प्यार पसंद है जो लोग मुझे दे रहे हैं। मैं इस चरण का आनंद ले रहीं हूं। मेरा परिवार, दोस्त और आम दर्शक, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मैं कुछ चाहती थी और मैं इसे हासिल करने में कामयाब रही। मेरा आत्मविश्वास और आत्म-प्रेम दूसरे स्तर पर चला गया है। मुझे जो मिल रहा है उसके लिए मैं बहुत खुश और आभारी हूं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप