संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर आया बड़ा अपडेट
पीरियड ड्रामा फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी पहली सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर लगातार कोई ना कोई अपडेट आ रहा है। भव्य सेट, भारी भरकम ज्वैलरी और बेहतरीन फिल्म निर्माण के लिए संजय लीला भंसाली दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं। मीडिया रोपोर्ट्स के अनुसार भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' आज नेटफ्लिक्स पर ठीक 1.30 बजे रिलीज की जा चुकी है। यह भंसाली की डिजिटल डेब्यू सीरीज हैं। रिलीज से पहले ही 'हीरामंडी' काफी चर्चा में रही। अब इस सीरीज से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है।
सीरीज से जुड़ा नया अपडेट
'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'पद्मावत', 'राम-लीला' और 'ब्लैक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाकर इतिहास रचने वाले फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' आज रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज से जुड़ी नई जानकारी यह है कि यह सीरीज अब कुल 14 भाषाओं में ओटीटी पर दिखाई जाएगी। इस सीरीज को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयामल, कन्नड़ के अलावा 9 अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
सीरीज आज होगी रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'हीरामंडी' को 1 मई यानी की आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ठीक 1.30 मिनट पर रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म की कहानी ब्रिटिशकाल के दौरान की कहानी है, जहां एक वैश्यालय की महिलाएं आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़ रही होती हैं।
हाल ही में 'हीरामंडी' का गाना 'आजादी' रिलीज किया गया। ये गाना हीरामंडी से निकाले जाने या उस जगह के छिनने के तवायफों के दर्द को दिखाता है। इसके पहले 'तिलस्मी बाहें' और 'सकल बन' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चड्ढा के अलावा संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी और शरमिन सहगल हैं। वहीं, मेल कास्ट में शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। शेखर सुमन के कैरेक्टर 'जुल्फीकार' और अध्ययन सुमन के कैरेक्टर का नाम 'जोरावर' है।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा