ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर में 2 विकेट गंवाकर ही मैच किया अपने नाम
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज कैनबरा में सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम 25 ओवर में सिर्फ 86 रन बनाकर पवेलियन लौट गई।
ऑस्ट्रेलिया ने जीता मुकाबला
जवाब में 7 ओवर में 2 विकेट गंवाकर ही मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही कंगारू टीम ने वेस्टइंडीज Aus Vs WI को तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 50 रन के अंदर अपने 4 विकेट गंवा बैठी।
0 पर 3 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
एलिक अथानाजे ने टीम की ओर से 32 रन की पारी खेली। उन्होंने 92 गेंदों में 2 चौके लगाकर 32 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 12 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। तीन बल्लेबाज 0 पर पवेलियन लौट गए।
जेवियर बार्टलेट ने लिए 4 विकेट
ऑस्ट्रेलिया के लिए जेवियर बार्टलेट ने शानदार 7 ओवर में महज 21 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। एडम जम्पा और लांस मॉरिस ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले। सीन एबॉट ने एक विकेट लिया। जीत के लिए 87 रन का सामना करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट 67 रन पर गंवाया।
फ्रेजर और इंगलिस ने की अर्धशतकीय साझेदारी
जेक फ्रेजर-मैकगर्क और जोश इंगलिस ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। जेक फ्रेजर 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 18 गेंदों में 227.77 की स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 3 छक्के लगाकर यह पारी खेली। हालांकि वे अपने अर्धशतक से चूक गए।
इंगलिस ने 16 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। आरोन हार्डी को अल्जारी जोसेफ ने 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। स्मिथ 6 रन पर नाबाद रहे और उन्होंने टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी
Chhattisgarh में 109 करोड़ से 5 सड़कों के निर्माण को मंजूरी
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान
Holi 2026 Special: इस होली में घर पर बनाएं टेस्टी गुजिया, जानें सिंपल रेसिपी