जगन्नाथ भगवान की जमीन बेचने की कोशिश, ओडिशा सरकार सख्त
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की जमीन पर अतिक्रमण और उसे बेचने की कोशिश का मामला सामने आया है। इसका पता चलने पर सरकार ने कहा कि जांच कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दरअसल, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने शनिवार को बसेली साही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पुरी में मतिटोटा मौजा के तहत भगवान जगन्नाथ की जमीन को बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
कानून मंत्री ने कार्रवाई का दिया आदेश
कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने रविवार को यहां मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, हम इस कृत्य में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। अगर कोई प्लॉट किसी व्यक्ति को बेचा गया है, तो हम विक्रेता, खरीदार, सब-रजिस्ट्रार सहित उन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने जमीन हस्तांतरित की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार किसी भी परिस्थिति में भगवान जगन्नाथ की एक इंच जमीन की अनधिकृत बिक्री बर्दाश्त नहीं करेगी।
60.42 एकड़ जमीन है मंदिर के पास
बता दें कि पुरी में जगन्नाथ मंदिर के पास ओडिशा के 24 जिलों में फैली लगभग 60,426 एकड़ भूमि है, इसके अलावा ओडिशा के बाहर 395 एकड़ भूमि भी है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, विवादित संपत्ति, खाता संख्या 38 के तहत पंजीकृत है, जिसमें 109 भूखंड शामिल हैं। इन पर मंदिर का मालिकाना हक है।
हिजबुल्ला-हमास के बाद नए मोर्चे से हमले, इस्राइल पर बढ़ा खतरा
शनिवार से शुरू होगा IPL 2026, मैच 7 नहीं इस समय से होगा शुरू
10 मिनट में बनाएं ऐसा डिनर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे
‘बदलते भारत की झलक’—सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट को बताया विकास का प्रतीक
पोहा बनाने की आसान ट्रिक, हर दाना रहेगा अलग
16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद, इंडोनेशिया सरकार का फैसला
अमेरिका-इस्राइल के हमले में ईरान की शीर्ष लीडरशिप को भारी झटका
Narendra Modi के कार्यक्रम में 5-स्तरीय सुरक्षा, 7000 जवान तैनात
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ी सतर्कता, भारतीय नौसेना ने संभाली कमान
पाकिस्तान को राहत पैकेज, IMF से 1.2 अरब डॉलर फंड पर बनी बात