एप्पल जल्द ही आईफोन पर दे सकता है एआई फीचर
नई दिल्ली । गूगल और सैमसंग ने एआई फीचर वाले अपने स्मार्टफोन्स बाजार में पेश कर दिए हैं। गूगल पिक्सल 8 और सेमसंग गैलेक्सी एस 24 सीरीज में तमाम एआई फीचर्स दिए गए हैं। इन फीचर्स की वजह से कहीं ना कहीं एप्प्ल पिछड़ रहा है। एप्पल के लेटेस्ट फोन में इस तरह का कोई एआई फीचर नहीं दिया गया है। हालांकि, जल्द ही एप्पल आईफाेन में भी एआई का फीचर दिया जा सकता है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि कंपनी जनरेटिव एआई सॉफ्टवेयर फीचर्स पर काम कर रही है। इस हफ्ते हुई बैठक में बताया गया है कि वो जनरेटिव एआई सॉफ्टवेयर फीचर पर काम कर रहे हैं। ये फीचर्स इस साल के अंत तक ग्राहकों को मिल सकते हैं। ये पहला मौका नहीं है जब एप्पल के जनरेटिव एआई पर काम करने की जानकारी सामने आई है। इससे पहले मार्क गुरमैन ने जानकारी दी थी कि आईओएस 18 एप्पल के आईओएस हिस्ट्री में सबसे बड़ा अपडेट हो सकता है। यानी आईओएस 18 में एआई फीचर देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान वायरल,चार बच्चे पैदा करने की अपील पर गरमाई सियासत
भोपाल से झारखंड के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात
कर्नाटक में अजीब अर्जी से गांव में मचा हड़कंप
विधासनभा सत्र का सातवां दिन खाली पदों पर घिरी सरकार, मंत्री ने भर्ती का दिया आश्वासन
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
1500 से ज्यादा सफल उड़ानों के बाद कैसे हुआ बड़ा क्रैश?
'जब खिलाड़ी से मिली मृगनयनी'; अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ शेयर की फोटो, कहा- 'सरप्राइज मिलने वाला है'
'आउट होकर वापस आए हैं'; सनी देओल-बॉबी और अक्षय खन्ना के कमबैक पर फराह खान की टिप्पणी; तारीफ में कही ये बात