अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री रहे विलियम एंडर्स की विमान दुर्घटना में हुई मौत
अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री रहे विलियम एंडर्स की सैन जुआन द्वीप में विमान दुर्घटना में मौत हो गई। उनके बेटे ग्रेग ने इसकी जानकारी दी। 90 वर्षीय एंडर्स अपने विंटेज एयर फोर्स टी-34 मेंटर पर सवार थे। उनका विमान वॉशिंगटन से सैन जुआन द्वीप की तरफ जाने के दौरान पानी में गिर गया। सोशल मीडिया पर विमान दुर्घटना की तस्वीरें सामने आई हैं।यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड पैसिफिक नॉर्थवेस्ट के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह के 11:45 बजे घटी। बता दें कि विलियम एंडर्स ने 1968 में एक अर्थराइज की अद्भुत तस्वीर ली थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी मौत पर शोक जता रहे हैं।
एक यूजर ने एंडर्स द्वारा लिए गए एक तस्वीर को साधा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा, "अपोलो-8 के अंतरिक्ष यात्री विलियम एंडर्स को शांति मिले। यह तस्वीर उन्होंने 24 दिसंबर 1968 में खींचा था।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इस कठिन समय में मेरी संवेदना विलियम एंडर्स के परिवार के साथ है।" एक तीसरे यूजर ने कहा, "विलियम एंडर्स को शांति। आप और आपके क्रू ने हमें पहली बार पूरी दुनिया का दर्शन कराया था। हमने एक महान व्यक्ति को खो दिया"।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई