अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक-कार टक्कर, तीन की मौत
अमेठी:
अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ब्रेजा कार सामने जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार ड्राइवर सहित तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई।
घटना शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 60.1 पर सुबह करीब 3:30 बजे हुई। गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक (HR 38 AF 8233) एक्सप्रेसवे पर चल रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा कार (UP 78 EJ 3003) उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मृतकों की पहचान
हादसे में जिनकी मौत हुई है उनकी पहचान इस प्रकार हुई है— अर्पित विश्वकर्मा, पुत्र बसन्त लाल, निवासी आई-1184 वर्ल्ड बैंक बर्रा, कानपुर नगर ,विमल, पुत्र रामसुन्दर पाण्डेय, निवासी एलडी/113/114ए, सेक्टर-एफ, पराग डेयरी, लखनऊ विनय दुबे (पता अज्ञात)।
पुलिस और राहत कार्य
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी शुकुल बाजार पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे
बताया गया कि कार सवार तीनों लोग आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव