अक्षय कुमार ने शंकरन नायर से कराया रूबरू, बोले- उन्होंने कानून के साथ लड़ी ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई
मुंबई। जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘केसरी चैप्टर-2’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटने वाले वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कुमार ने बताया कि नायर ने लड़ाई हथियार से नहीं, बल्कि कानून के साथ लड़ी।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, “दक्षिण का दिमाग और उत्तर की ताकत। साथ मिलकर हमने लड़ाई लड़ी। साथ मिलकर हमने तरक्की की। सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाने का सम्मान मिला, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य को अदालत में घसीटा। शंकरन नायर ने हथियार से नहीं, बल्कि कानून और अपने भीतर मौजूद जुनून के साथ लड़ाई लड़ी।”
1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘केसरी: चैप्टर 2’ में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो कोर्ट रूम में ब्रिटिश राज के खिलाफ दहाड़ते नजर आएंगे। बहुप्रतीक्षित फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका ट्रेलर 3 अप्रैल को फिल्म निर्माताओं ने जारी किया था। ट्रेलर में अभिनेता कहते नजर आए थे, “मैं जालियांवाला का सच दुनिया के सामने लाकर रहूंगा।”
फिल्म को सेंसर बोर्ड ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है, जिसका मतलब है कि फिल्म में ऐसे दृश्य हैं, जो केवल 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के दर्शकों के देखने के लिए ही सही माने गए हैं। जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्यों में बदलाव करने की भी सिफारिश की है। फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे, 16 मिनट है।
करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेता आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं।
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'