एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, शासन ने मंजूर किए 5 करोड़
बिलासपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट का कायाकल्प किया जा रहा है। शासन द्वारा इसके लिए 5 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के साथ एयरपोर्ट का आज देर शाम निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य के लिए 15 दिन में टेंडर जारी करते हुए हर हाल में 6 माह के भीतर काम पूरा करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए हैं। एयरपोर्ट का नया डिजाईन स्मार्ट सिटी बिलासपुर द्वारा तैयार किया गया है। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बीरेन, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सी.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने इस सिलसिले में अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने नये डिजाईन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर एयरपोर्ट में 3सीआईएफआर के संबंध में चल रहे कार्यो को देखा। कामों की गति में तेजी लाकर इन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रनवे स्ट्रीट आईसोलेशन वे, फायर एप्रोच रोड, रनवे लाईट, एप्रॉन हाई मास्ट, सेफ्टी वॉच टावर का आवलोकन किया।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो