'हनुमान' की सफलता के बाद तेजा सज्जा की अगली फिल्म 'मिराई' का ऐलान
साल 2024 में तेजा सज्जा ने फिल्म 'हनुमान' से खूब चर्चा बटोरी। कम बजट की इस फिल्म ने साउथ से लेकर हिंदी पट्टी तक जमकर कमाई की। तेजा अब इस साल फिल्म 'मिराई' के जरिए दर्शकों तक पहुंचने को तैयार हैं। पैन इंडिया स्टार बन चुके तेजा सज्जा की इस फिल्म की रिलीज डेट का आज शनिवार को एलान हो चुका है।
कब होगी रिलीज?
फिल्म 'मिराई' इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 01 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। आज फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए तेजा सज्जा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। फिल्म 'मिराई' का निर्देशन कार्तिक घट्टमनेनी कर रहे हैं।
ये सितारे भी आएंगे नजर
फिल्म 'हनु-मान' ने तेजा सज्जा को पैन इंडिया स्टार बना दिया। उनकी फिल्म 'मिराई' का भी दर्शकों को इंतजार है। यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है। कार्तिक घट्टमनेनी के निर्दशन में बनी फिल्म को टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा मनोज मांचू और ऋतिका नायक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
आठ भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
तेजा सज्जा की इस फिल्म को आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी और चीनी भाषा में दर्शकों तक पहुंचाए जाने की तैयारी है। फिल्म 'हनुमान' से तेजा का जादू दर्शकों पर खूब चला, ऐसे में उनकी इस फिल्म से भी एक बड़े दर्शक वर्ग की उम्मीदें बंधी हैं।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में