गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी हार के बाद शुभमन गिल ने कहा......
गुजरात टाइटंस को रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों 33 रन की शिकस्त सहनी पड़ी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के 21वें मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 18.5 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई।
गुजरात टाइटंस की लगातार दूसरी शिकस्त के लिए कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्लेबाजों को दोषी ठहराया है। गिल ने कहा कि अच्छी शुरुआत करने के बाद मिडिल ओवरों में हमने विकेट गंवाएं और फिर इससे कभी उबर नहीं पाए। पता हो कि गुजरात को लखनऊ से पहले पंजाब के हाथों तीन विकेट से पराजय झेलनी पड़ी थी।
शुभमन गिल ने क्या कहा
मेरे ख्याल से यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। हमारा बल्लेबाजी प्रदर्शन खराब रहा। हमारी शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में हमने विकेट गंवाएं और इससे कभी उबर नहीं पाए। मेरे ख्याल से हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके लखनऊ को इस स्कोर पर रोका। हमें लगा था कि 170 या 180 रन का स्कोर बनेगा, लेकिन गेंदबाजों ने उन्हें पहले ही रोक दिया।
डेविड मिलर हमारी टीम के ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। मगर कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं, लेकिन इस स्कोर को हासिल किया जा सकता था। मेरे विकेट के बारे में यही कह सकता हूं कि पावरप्ले का आखिरी ओवर था और मैं बस रन गति बढ़ाने की कोशिश कर रहा था। सभी फील्डर्स ऑफ साइड में तैनात थे। मैं कुछ जगह बनाकर शॉट खेलना चाहता था। जिस बॉल पर आउट हुआ, उसे मैं ज्यादा स्क्वायर खेलने चला गया और चूक गया।
गुजरात टाइटंस को नुकसान
उमेश यादव काफी अनुभवी गेंदबाज हैं। दर्शन नालकंडे और गेंदबाजों में सभी ने दमदार प्रदर्शन किया।
बता दें कि गुजरात टाइटंस की यह पांच मैचों में तीसरी शिकस्त रही। वह आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स ने 4 मैचों में तीसरी जीत दर्ज की और वो प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन