बिग बॉस 17 के बाद अंकिता और मन्नारा का एक बार फिर हुआ आमना-सामना
रियलिटी शो बिग बॉस 17 में टीवी शो पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा ने काफी सुर्खियां बटोरी. इस शो में इन दोनों एक्ट्रेसेस की काफी दोस्ती देखने को मिली थी, लेकिन फिर कुछ समय बाद मन्नारा को अंकिता के स्वभाव से काफी दिक्कत होने लगी.
अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा का हुआ आमना-सामना
बिग बॉस के घर में एक समय के बाद अंकिता और मन्नारा की लड़ाई बढ़ती चली गई और दोनों एक-दूसरे की दुश्मन तक बन गई. हालांकि शो के आखिर में दोनों एक्ट्रेसेस के बीच काफी हद तक मतभेद ठीक हो गए थे. अब इस शो के बाद अंकिता और मन्नारा का एक बार फिर एक-दूसरे से आमना-सामना हुआ है. सोशल मीडिया पर इन दोनों की मुलाकात का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
अवॉर्ड शो में दोनों एक्ट्रेसेस ने पैप्स के लिए पोज़ देते समय एक-दूसरे को गले लगाया. इस दौरान मन्नारा चोपड़ा फ्रंट स्लिट वाली रेड ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने आउटफिट को मैचिंग रेड हील्स और स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ पूरा किया. एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को खुला रखा.
पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस में लगीं गॉर्जियस
वहीं अंकिता लोखंडे ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं. उन्होंने अपने बालों को वेव्स में रखा और मन्नारा को देखकर उनको गले लगाकर पोज दिए. इसके बाद मन्नारा को बाय बेबी बोल दिया.
बता दें कि हाल ही में अंकिता ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह अपने पति विक्की जैन और मन्नारा की दोस्ती से थोड़ी परेशान थीं. एक्ट्रेस ने कहा 'कुछ एपिसोड में मेरे और विक्की के बीच बहुत कुछ चल रहा था और उनकी दोस्ती मुझे परेशान कर रही थी. मन्नारा और मेरे बीच दिक्कतें थीं, लेकिन फिर चीजें बढ़ती गईं और मेरे दिमाग में घूमती रहीं. लेकिन जब मैंने एपिसोड्स देखे तो मुझे लगा कि ऐसा कुछ नहीं है'.
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?