Adil Rashid का हाहाकार, वनडे में रचा इतिहास, इन दिग्गजों को पछाड़ा
Adil Rashid: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर आदिल रशीद इस वक्त चर्चा में हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीड्स में खेले गए दूसरे वनडे में भले ही उनकी टीम हार गई हो, लेकिन इस बॉलर ने बड़ा धमाका किया है. आदिल इस मुकाबले में 2 विकेट लेने में सफल रहे, जिसके दम पर वो वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स को पीछे छोड़ दिया है.
आदिल रशीद अब तक इंग्लैंड के लिए 137 वनडे खेले हैं, जिनमें वो 201 विकेट ले चुके हैं. इस लिस्ट में जेम्स एंडरसन नंबर एक पर हैं, जिन्होंने 194 मैचों में 269 विकेट लिए थे. दूसरे नंबर पर डॉरेन गॉफ हैं, जिन्होंने 158 वनडे में 234 विकेट लिए थे. अब तीसरे नंबर पर आदिल आ चुके हैं.
इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर
जेम्स एंडरसन – 269 विकेट (194 मैच)
डॉरेन गॉफ – 234 विकेट (158 मैच)
आदिल रशीद – 201 विकेट (137 मैच)
स्टुअर्ट ब्रॉड – 178 विकेट (121 मैच)
क्रिस वोक्स – 173 विकेट (122 मैच)
इन दिग्गजों को पछाड़ा
आदिल रशीद ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. वो वनडे की सबसे कम पारियों में 200 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं. उन्होंने 131 पारियों में यह कमाल करते हुए अब्दुर रज्जाक,अनिल कुंबले और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया है.
सबसे कम पारियों में 200 वनडे विकेट लेने वाले स्पिनर
सकलैन मुश्ताक (पाकिस्तान) – 101 पारियां
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 124 पारियां
आदिल रशीद (इंग्लैंड) – 131 पारियां
अब्दुर रज्जाक (बांग्लादेश) – 140 पारियां
अनिल कुंबले (भारत) – 144 पारियां
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 144 पारियां
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर मनाई होली
महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद