नयी दिल्ली। भारत में 2017 से 2021 ( करीब 5 साल) के बीच दहेज से मौत की करीब  हर दिन 20 मामलों की सूचना मिली और यूपी में हर दिन दहेज से 6 मौत की खबर आई।  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि देश में 2017 से 2021 के बीच दहेज की वजह से मौत के 35493 मामलों का पता चला।
 उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में दहेज से मौत के 7466 मामले 2018 में 7167 मामले 2019 में 7141 मामले 2022 में 6966 मामले और 2021 में 6753 मामलों की सूचना मिली। मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इन पांच वर्ष के दौरान हर दिन दहेज से सर्वाधिक छह मौत की खबर आई। उन्होंने बताया कि 2017 से 2021 के दौरान दहेज के कारण मौत के बिहार में 5354 मामले मध्य प्रदेश में 28599 सूचना मिली।