शादी से पहले आरती सिंह ने घर में करवाई पूजा
सुरभि चंदना और सोनारिका भदौरिया के बाद अब आरती सिंह अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 38 साल की एक्ट्रेस जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। अभिनेत्री की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं।
मायका से घर-घर में मशहूर हुईं आरती सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखती हैं। शादी की खबरों के बीच आरती ने अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक का भी जिक्र नहीं किया था। पिछले महीने वैलेंटाइन डे पर पहली बार एक्ट्रेस ने अपने लविंग पार्टनर के साथ फोटो शेयर की थी। अब वह उनके साथ सात फेरे लेने की तैयारी में हैं।
आरती सिंह के घर में हुई पूजा
आरती सिंह की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शादी से पहले गोविंदा की भांजी के घर में एक खास पूजा रखी गई। सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं। आरती ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास पूजा की झलकियां दिखाई हैं। एक तस्वीर के साथ बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने लिखा, "मेरे घर गुरू जी आए। शुक्राना गुरूजी।" आरती का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गुरूजी की भक्ति में मग्न हैं।
क्या आरती सिंह ने की सगाई?
बीते दिन आरती सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज में एक्ट्रेस बालकनी में खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं। लाल साड़ी, सोने के गहने और बालों में गजरे लगाए आरती बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "लाल इश्क।"
आरती सिंह की इन फोटोज से कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेत्री ने सगाई कर ली है। फूलों से सजा उनका घर और पोज देते हुए अंगूठी को फ्लॉन्ट करने पर सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की चर्चा शुरू हो गई। फिलहाल, आरती ने अभी तक अपनी शादी की तारीख अनाउंस नहीं की है। वह अप्रैल या मई में शादी कर सकती हैं।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल