वाहन की चपेट में आने से 9 गायों की मौत...
बिलासपुर। जिले में धूमा सिलपहरी नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 9 गायों की मौत हो गई। हादसा औद्योगिक परिक्षेत्र सिलपहरी धूमा बाई पास नेशनल हाईवे के पास हुआ। सिरगिट्टी पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। सिरगिट्टी थाना के टीआई विजय चौधरी ने बताया कि रात ढाई-तीन बजे के करीब अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से 9 मवेशियों की मौत घटना स्थल पर हो गई। उन्होंने बताया कि मृत मवेशियों के स्वामित्व के बारे में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। वाहन की टक्कर से मवेशियों की मौत होने पर मुआवजे का प्रावधान है, लेकिन अभी तक किसी ने इसका दावा नहीं किया है। टीआई का कहना है कि मवेशी मालिक यदि रिपोर्ट करता है, तो उसे साबित भी करना होगा और बताना होगा कि आखिर उसके मवेशी रोड पर कैसे आ गए, उसे संभालना भी मवेशी मालिक की जिम्मेदारी है। इस मामले में मवेशी मालिक की शिकायत पर अपराध भी कायम कर सकते हैं।
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
गुलाब स्टोरी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए बनेगी प्रेरणादायक उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि
वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी जी हैं तो हम सुरक्षित हैं, दुबई जाने वालों पर बीजेपी सांसद का विवादित तंज
ईरान पर भड़के ट्रंप, दी अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई की धमकी