मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद
MP News: मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों के लिए आज यानी 7 अप्रैल से स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल से गेहूं खरीदी का कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा. जिन किसानों ने उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है, वे अब स्लॉट बुक कर सकेंगे.
तीन बार बदली तारीख के बाद शुरू प्रक्रिया
तारीख में तीन बार बदलाव के बाद आखिरकार खरीदी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है. प्रशासन ने तैयारी पूरी करते हुए जिले में 197 खरीदी केंद्र निर्धारित किए हैं, जहां 10 अप्रैल से गेहूं की खरीदी शुरू होगी. उज्जैन जिले में तेजी से भंडारण और बारदाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है, ताकि खरीदी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए.
सायलो केंद्र खोलने की तैयारी पूरी
वहीं, सायलो केंद्र शुरू करने के लिए भोपाल मुख्यालय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और जल्द ही संबंधित कंपनी उज्जैन में सायलो केंद्र स्थापित करेगी. इस वर्ष करीब 1.25 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लगभग 80 लाख क्विंटल गेहूं खरीदी का अनुमान लगाया है.
भंडारण क्षमता बनी चुनौती
हालांकि, वर्तमान में भंडारण क्षमता करीब 60 से 65 लाख क्विंटल तक ही उपलब्ध है. ऐसे में अनुमानित खरीदी के मुकाबले 15 से 20 लाख क्विंटल गेहूं के अतिरिक्त भंडारण की चुनौती सामने है, जिसे लेकर अधिकारियों को अभी और प्रयास करने होंगे.
बारदाने की व्यवस्था लगातार जारी
पिछले एक सप्ताह से लगातार बारदाने से भरे ट्रक पहुंच रहे हैं और अब तक करीब 13 हजार गठानें प्राप्त हो चुकी हैं. इससे अगले 20 से 25 दिनों तक खरीदी के लिए बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था मानी जा रही है. आपूर्ति नियंत्रक शालू वर्मा के अनुसार नए गेहूं के भंडारण के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो चुका है और बारदाने की आपूर्ति भी लगातार जारी है.
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति
PHE में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, क्लर्क के इशारे पर पहुंचा पम्प अटेंडेंट
दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो एजेंट गिरफ्तार
Pappu Yadav के बयान से मचा विवाद, महिलाओं को लेकर टिप्पणी पर बवाल
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
रायपुर में कमिश्नरेट का खौफ: सेंट्रल जोन पुलिस ने 159 वारंटियों को दबोचा
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत