इस जिले में घर के अंदर निकले 40 साँप
मेरठ। सरस्वती लोक कालोनी में स्थित एक घर में तीन दिन में सांप के 40 बच्चे निकलने से लोगों को होश उड़ गए। बुधवार को इसकी सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम को दी। डीएफओ और वन्य जीव विशेषज्ञों ने इसके पहले सांपों की प्रजाति को परखा तो पाया कि यह पानी वाले सांप हैं, जिसके बाद कालोनी वासियों ने राहत की सांस ली। सरस्वती लोक के मकान नंबर सी-220 में जगजीत सिंह पत्नी प्रीति व बच्चों के साथ रहते है। जगजीत सिंह इस समय शहर से बाहर गए हुए है। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे हैं। सोमवार को उनके घर के प्रथम तल पर कोबरा सांप के छोटे-छोटे कई बच्चे दिखाई दिए। उन्होंने बच्चों को उठाकर बाहर फेंक दिया। मंगलवार व बुधवार को भी सांप के बच्चे निकले तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। प्रीति ने मामले की जानकारी पड़ोसियों को दी।
सांप के बच्चों का किया गया रेस्क्यू
सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की एसडीओ अंशु चावला व उनकी टीम मौके पर पहुंची। जिस जगह सांप के बच्चे मिले वह शौचालय के पास है। वन विभाग के दरोगा विशंभर सिंह के नेतृत्व में सांप के बच्चों को रेस्क्यू किया गया।
छह से सात इंच के थे सांप के बच्चे
विशंभर सिंह ने बताया कि सांप के बच्चों की लंबाई 6-7 इंच है। मंगलवार को सांप के 28 बच्चे पकड़े गए थे और बुधवार को भी 12 बच्चे मिले। वन्यजीव विशेषज्ञ आदित्य तिवारी ने बताया कि सामान्य बोल चाल में इन्हें पानी वाला सांप कहते हैं। यह जहरीले नहीं होते हैं। टीम ने मकान के आसपास भी छानबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। आशंका है कि सीवर मार्ग से सांप के बच्चे घर के अंदर आ गए हों।
चेकर्ड कीलबैग वाटर प्रजाति के थे सांप
डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि यह चेकर्ड कीलबैक वाटर प्रजाति के सांप हैं। बच्चों के साथ एक बड़ा सांप भी मिला है। बतातें चलें कि चेकर्ड कील बैक सांप कुएं, बगीचे, धान के खेत सिंचाई के संसाधन होते हैं वहां पर बहुुतायत में मिलते हैं। घरों में यह किचन या बाथरूम में पानी के पाइप के माध्यम से आ जाते हैं। विषहीन होने के बावजूद यह उग्र स्वभाव के होते हैं। इससे लोग भयभीत होते हैं। इनती बड़ी संख्या में सांप के बच्चों को देखने के लिए लोग जमा हो गए। पहले लोग दहशत में थे। पर वन विभाग की टीम ने इनके जहरीले न होने की पुष्टि की तो उन्होंने राहत की सांस ली।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन