Ravi Shastri की प्लेइंग-11 में कौन-कौन शामिल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने हेडिंग्ले टेस्ट से पहले भारत की अपनी पसंदीदा प्लेइंग-11 चुनी है। भारत को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
इस टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को टेस्ट से संन्यास लेने के बाद ये जिम्मेदारी मिली हैं। इस बीच पहले टेस्ट से पहले रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की अपनी मनपसंद प्लेइंग-11 चुनी है , जिसमें उन्होंने किन-किन खिलाड़ियों को मौका दिया, आइए जानते हैं।
रवि शास्त्री ने चुनी भारत की पसंदीदा प्लेइंग-XI
| रवि शास्त्री की पसंदीदा भारत की प्लेइंग XI | किन खिलाड़ियों को चुना |
|
ओपनर्स |
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल |
| नंबर 3 | साई सुदर्शन |
| नंबर 4 | शुभमन गिल |
| नंबर 5 | करुण नायर |
| नंबर 6 | ऋषभ पंत |
| नंबर 7 (मुख्य स्पिनर) | रवींद्र जडेजा |
| तेज गेंदबाज | मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप सिंह |
| ऑलराउंडर | शार्दुल ठाकुर या नितीश रेड्डी |
रवि शास्त्री ने हेडिंग्ले टेस्ट से पहले भारत की प्लेइंग-11 चुनी, जिसमें उन्होंने सलामी जोड़ी के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना। उन्होंने कहा,
"यह जायसवाल और उनके साथ केएल राहुल होंगे क्योंकि मुझे लगता है कि यह उनके (केएल) लिए एक बड़ा दौरा है। वह बल्लेबाजों में सबसे अनुभवी हैं। उन्होंने पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया था तो पारी की शुरुआत की थी, शतक बनाया था और एक अच्छा दौरा था, इसलिए मैं उम्मीद करूंगा कि वह पारी की शुरुआत करें।"
शास्त्री ने नंबर 3 बैटिंग क्रम के लिए साई सुदर्शन को चुना। उन्होंने इस फैसले पर कहा नंबर तीन पर मैं युवा साई सुदर्शन के साथ जाऊंगा। मैंने उन्हें जितना भी देखा है, वह बहुत प्रभावशाली हैं। यह दौरा उनके लिए अच्छा अनुभव होगा।
नंबर-4 पर पूर्व भारतीय कोच ने भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को जगह दी, जिन्होंने अब तक 32 टेस्ट मैच खेले हैं। पांचवें नंबर पर उन्होंने करुण नायर और छठे नंबर पर ऋषभ पंत का समर्थन किया। सातवें नंबर पर उन्होंने भारतीय स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा को चुना।
वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रामण के लिए उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह में से किसी एक को मौका मिलने की उम्मीद जताई। बतौर ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर या नितीश रेड्डी को उन्होंने चुना।
इंडिगो पर सरकार का बड़ा एक्शन, 700 से ज्यादा उड़ानों पर चलीइंडिगो पर सरकार का बड़ा एक्शन, 700 से ज्यादा उड़ानों पर चली कैंची! कैंची!
चूल्हा चौका छोड़ भागी महिलाएं, लाड़ली बहना योजना में नया रजिस्ट्रेशन!, 5 दिन में 10 हजार आवेदन
भागीरथपुरा के बाद महू में दूषित पानी से लोग बीमार, 14 बच्चों को पीलिया, वाटर सैंपल रिपोर्ट नार्मल
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन बूरीतरह प्रभावित
होमवर्क करके सदन में आए सांसद... बजट सत्र पर BJP का फोकस! विपक्ष को साधने की तैयारी
मंदसौर नीमच के बाद रतलाम में GBS की दस्तक, क्या दूषित पानी से फैल रहा गुलियन बेरी सिंड्रोम
पीएम और सीएम को पद से हटाने वाला बिल राजनीतिक दुरुपयोग का हो सकता है शिकार
इंदौर में कार रेंटल फ्रॉड का खुलासा, आरोपी किराए पर लेकर गिरवीं रखता था कारें, 3 करोड़ लग्जरी गाड़ियां बरामद
बजट सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगी कांग्रेस, सोनिया गांधी करेंगी बैठक की अध्यक्षता
Balodabazar Paddy Seizure: अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 559 क्विंटल धान जब्त