आज डिनर में बनाइए Paneer Makhani Biryani, हर बाइट में मिलेगा ऐसा जायका कि मेहमान भी तारीफ करते नहीं थकेंगे
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- टमाटर - 4
- प्याज - 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
- पनीर - 200 ग्राम
- काजू - 15-20
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- गरम मसाला - आधा चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 चम्मच
- शहद या चीनी - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- बासमती चावल - 1.5 कप
- पानी - 3 कप
- तेजपत्ता - 1
- दालचीनी - 1 टुकड़ा
- हरी इलायची - 2
- लौंग - 2
- केसर - 1 चुटकी (दूध में भिगोया हुआ)
- पुदीना और धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई
- घी - 2 बड़े चम्मच
- प्याज - 1 (तला हुआ)
विधि :
- एक पैन में थोड़ा तेल और मक्खन गरम करें। इसमें प्याज, टमाटर, काजू, अदरक-लहसुन पेस्ट और थोड़ा नमक डालकर नरम होने तक पकाएं।
- मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे अच्छी तरह पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- उसी पैन में थोड़ा और मक्खन डालकर पेस्ट को वापस डालें। इसमें लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें पनीर के टुकड़े, कसूरी मेथी और शहद या चीनी डालकर मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। आपकी मखनी ग्रेवी तैयार है।
- चावल को 30 मिनट के लिए भिगो दें। एक बड़े बर्तन में घी गरम करें। तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर भूनें।
- अब इसमें चावल और पानी डालें। नमक डालकर मिलाएं और चावल को 80% तक पकाएं।
- एक बड़े बर्तन या हांडी में सबसे नीचे मखनी ग्रेवी की एक परत फैलाएं।
- अब इसके ऊपर आधे पके हुए चावल की एक परत डालें।
- इसके ऊपर थोड़ा तला हुआ प्याज, पुदीना और धनिया पत्ती छिड़कें।
- फिर से मखनी ग्रेवी की एक परत डालें और ऊपर से बाकी चावल फैलाएं।
- आखिर में, केसर वाला दूध, तला हुआ प्याज और पुदीना-धनिया पत्ती डालकर बर्तन को ढक दें।
- धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं ताकि सभी स्वाद एक-दूसरे में मिल जाएं।
- परोसने से पहले बिरयानी को धीरे-धीरे मिलाएं ताकि ग्रेवी और चावल अच्छे से मिक्स हो जाएं। फिर इसे रायते या सलाद के साथ गरमागरम परोसें।
धान खरीदी पर सियासत: भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, सरकार नहीं करना चाहती धान खरीदी, जानिए पूरी खबर"
एशिया कप फाइनल की नाकामी पर भावुक हुए हारिस, कहा– ‘हमसे लोग सिर्फ जीत की उम्मीद करते हैं’
शहनाज ने तोड़ी चुप्पी! शुभमन गिल संग रिलेशन की अफवाहों पर दिया करारा जवाब
संजू सैमसन और जडेजा की अदला-बदली की खबरें गर्म, समझिए क्या हैं IPL ट्रेड के नियम
श्रीलंका टीम पर मंडराया खतरा? पाकिस्तान में बढ़ाई गई सुरक्षा, 2009 की घटना की याद ताजा
टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वॉड पर कोच का बड़ा बयान, कहा– ‘इस स्टार की जगह पक्की है’
भरूच में दवा फैक्ट्री में हादसा, बॉयलर फटने से भड़की आग, दो की जलकर मौत